- Hindi News
- राशन कार्डों के सत्यापन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई
राशन कार्डों के सत्यापन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई
दुर्ग|राशन कार्डोंके सत्यापन के दौरान पात्र/अपात्र हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेशानुसार नगर निगम के वार्ड-1 से 10 तक के लिए अंकिता सोम प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर को नियुक्त किया गया है। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में सुनवाई करेंगी।
इसी प्रकार मधु हर्ष अतिरिक्त तहसीलदार को वार्ड - 11 से 20 के लिए और हर्षवर्धन अधीक्षक भू-अभिलेख को वार्ड-21 से 34 तक के लिए नियुक्त किया गया है। मधु हर्ष कक्ष क्रमांक 28 एवं हर्षवर्धन भू-अभिलेख शाख में दावा आपत्ति की सुनवाई करेंगे। नियुक्त अधिकारी नगर निगम सुपेला भिलाई के मुख्यालय में उपस्थित रह कर दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे।