पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल : गांधी चौक दो गोल से जीता

फुटबॉल : गांधी चौक दो गोल से जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|वैशालीनगर मेंसिटी क्लब द्वारा आयोजित मोहल्ला फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच वार्ड 4 संत रविदास नगर और वार्ड 25 गांधी चौक के बीच खेला गया। गांधी चौक ने संत रविदास नगर को 2-0 से हराया। गांधी चौक के अरशद ने मैच के पहले ही मिनट में शानदार गोल किया। उन्होंने 14वें मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरा मैच वार्ड 10 वैशाली नगर और वार्ड 23 शारदा पारा के मध्य खेला गया। वैशाली नगर के खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया और मैच 6-0 से जीत लिया। इसमें अनीश, साईं, सन्नी, सौरभ और भावेश ने गोल किए। मैच रेफरी नवरतन, सुदीप वर्मन थे। आयोजन समिति के ललित मोहन ने बताया कि 18 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे।