अनुसूचित जनजाति थाना खोलने की मांग
भिलाई|अनुसूचित जातिजनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट परिसर में हुई। कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में आदिम जाति वित्त विकास निगम की आयुक्त माया वॉरियर उपस्थित थीं। जिलास्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरे ने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के विकलांग प्रतिभाशाली बच्चों के लिए राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जानने का कोई माध्यम नहीं है, जिस पर ठोस उपाय किए जाएं। विधायक सांवला राम डाहरे विद्यारतन भसीन ने सुझाव का समर्थन किया। सुपेला थाने के समीप खाली पड़ी भूमि पर अनुसूचित जनजाति थाना खोलने की मांग की गई। अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को स्कॉलरशिप देने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर डीएस मरावी, हेमंत बंजारे, अशोक चंद्राकर आदि मौजूद थे।