पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेनिस स्पर्धा 19 से 21 सितंबर तक

टेनिस स्पर्धा 19 से 21 सितंबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छगटेनिस संघ की ओर से राज्य स्तरीय मानसून टेनिस स्पर्धा का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक छग क्लब यूनियन क्लब में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 40 वर्ष से अधिक, 50 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष के युगल मुकाबले खेले जाएंगे। संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी 18 सितंबर तक यूनियन क्लब में पंजीयन करा सकते हैं। टूर्नामेंट के लिए कोरबा ,बिलासपुर, अंबिकापुर, भिलाई , धमतरी के खिलाड़ियों ने सहमति दे दी है। इसके अलावा रायपुर के सभी प्रमुख क्लबों के खिलाड़ी शामिल होंगे।