पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह पूजे गए सृजन के देव

जगह-जगह पूजे गए सृजन के देव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सृजनशिल्प के देव विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को औद्योगिक नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। औद्योगिक क्षेत्र जगह-जगह बंदनवार से सजे थे। हर तरफ पूजा समारोह की धूम थी। चौक-चौराहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना का दौर दिनभर चलता रहा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी शॉप्स में विश्वकर्मा पूजा हुई। संयंत्र के सीईओ एस.चंद्रसेकरन सभी विभागों के कार्यक्रम में शामिल हुए। कर्मचारियों को सुरक्षित काम करते हुए उपलब्धिपूर्ण भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि संयंत्र बिरादरी अपनी उपलब्धियों की श्रृंखला को निरंतर बनाए रखने में सक्षम होगी। संयंत्र के निदेशक प्रभारी डॉ. सुबोध हिरेन, आरके नेहरु, वाई के डेगन, एसबी जगदाले, एलटी शेरपा, एसके साहा सहित सभी सीनियर अफसर भी समारोह में शामिल हुए। सांसद ताम्रध्वज साहू भी संयंत्र के विभिन्न विभागों में आयोजि‍त कार्यक्रम में शामिल हुए और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी प्रसाद, महासचिव केके यादव, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय और अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को बधाई दी।

नगर निगम में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का स्थापना किया गया। यहां महापौर निर्मला यादव और कमिश्नर एनके दुग्गा हवन-पूजन में शामिल हुए। महापौर ने कहा कि निगम के सभी सदस्य पूरी लगन और निष्ठा के साथ शहर के विकास और जनता का सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपना योगदान दें। दुग्गा ने कहा कि निगम के प्रयास से शहर का लगातार विकास हो रहा है। लोगों की बुनियादी सुविधाओं में भी इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमें स्मार्ट सिटी के रूप में शहर को नई पहचान देनी है।

लोगों की खुशहाली की कामना की

सेलभिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरडी कोरी ने श्रमिकों के साथ मिलकर टाउनशिप में विश्वकर्मा पूजा की। कर्मियों एवं समस्त जनता की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान स्टील एम्पलाइज यूनियन इंटक के उपमहासचिव रवींद्रनाथ, एके सिंह, पन्नालाल, अविनाश सिंह राणे, विनोद चौहान, पुजारी एलबी चौबे, अंकुश देवांगन, सावतराम पटेल आदि मौजूद रहे।

भिलाई निगम में महापौर ने की पूजा अर्चना।

भिलाई अग्निशमन में बीएसपी की उपलब्धियां पर झांकी बनाई।