पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपके शहर में: दैनिक भास्कर रियलिटी एक्सपो 26 से

आपके शहर में: दैनिक भास्कर रियलिटी एक्सपो 26 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| ट्विनसिटीके बिल्डरों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुका दैनिक भास्कर का सालाना आयोजन रियलिटी एक्सपो अर्थात रियल एस्टेट एग्जीबिशन 26 सितम्बर से शुरू हो रहा है। इसमें ग्राहकों को फ्लैट, बंगले, रो-हाउस, टाइल्स, आर्किटेक्ट, स्पॉट लोन आदि की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी।सिविक सेंटर कला मंदिर में आयोजित इस एक्सपो में ट्विनसिटी के रियल एस्टेट व्यवसायियों का मेला लगेगा। यह आयोजन 26 से 28 सितम्बर प्रति दिन सुबह 12.30 से रात्रि 10 बजे तक होगा। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय बिल्डरों को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों के मंच उपलब्ध कराना ताकि अपने बजट में आसानी से घर खरीदा जा सके। पिछले साल मिली सफलता के बाद रियल एक्सपो का दूसरा साल है। इसमें रियल एस्टेट के व्यवसायी स्थानीय लोगों को आशियाना बनाने और उनके सपने को साकार करने की योजना बताएंगे।

प्रोजेक्ट की गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाएं, स्पॉट विजिट और बंगले से लेकर प्लाट तक की सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा रियल एस्टेट में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा से भी अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए रंणजीत सिंह मोबाइल नम्बर 8889855666 में संपर्क कर सकते हैं।