- Hindi News
- महिला के घर के बाहर मितानिनों ने दिया धरना, कहा शराब बिक्री बंद हो
महिला के घर के बाहर मितानिनों ने दिया धरना, कहा शराब बिक्री बंद हो
कोहकाबस्ती में बुधवार को स्थानीय मितानिनों ने मोहल्ले की ही महिला गहरीन बाई उर्फ केजिया यादव के घर के सामने धरने पर बैठ गई। उन्होंने गहरीन बाई पर शराब की अवैध बिक्री का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
महिला और उसकी बेटी को समझाइश और चेतावनी देेने के बाद वहां से हटीं। मितानीन द्रोपती खेवार ने बताया कि गहरीन बाई चार माह से यह कारोबार कर रही है। उसे पूर्व में कई बार समझाइश भी दी थी। लेकिन वह नहीं मानी। इससे मोहल्ले में अशांति फैल रही है। इसमें उसकी बेटी निर्मला भी शामिल है। पिछले सप्ताह इसी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। इस पर अपराध भी कायम हो गया। धरना देने वालों में मितानीनों में गुलिबया, परमिला, सरिता, चंपा सरिता, सरस्वती शामिल हैं।
अभी तीन माह और बेचूंगी क्योंकि मेरा बेटा जेल में है
धरनादेने वालों में पूर्व पार्षद अनिता वर्मा भी थी। उन्होंने बताया कि जब उससे शराब बेचने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा अभी तीन माह और बेचूंगी क्योंकि मेरा बेटा जेल में है। उसके छूटने तक शराब बेचूंगी। सभी महिलाओं ने उसे समझाया पर वह इसे बंद करने तैयार नहीं हुई।
गहरीन बाई के घर सामने धरने पर बैठी महिलाएं बच्चे।