फिर आएगी केंद्रीय टीम, तैयारी में स्कूल
जिलेके सरकारी स्कूलों में एक बार फिर केंद्र की टीम दस्तक देगी। इस बार भी स्कूलों में सुविधाओं और संसाधनों का निरीक्षण करेगी। इसकी संभावित तारीख 30 सितंबर है। इसलिए जिले के स्कूलों में तैयारी जोरों से चल रही है।
टीम को कहीं कोई खामी मिले, वैसा स्कूलों को अपडेट किया जा रहा है। स्कूलों में इसे लेकर विशेष तैयारी हो रही है, इसका खुलासा बुधवार को हुआ। जब शिक्षा विभाग के सहायक संचालक मनीषा शुक्ला और सुरेखा अग्रवाल चिखली, खम्हरिया, जेवरा और खपरी हाईस्कूल का निरीक्षण करने पहुंची। यहां उन्हें सबकुछ ठीक-ठाक मिला। सिलेबस अपडेट मिले, बच्चों की दर्ज संख्या बेहतर था। शिक्षक भी स्कूल में प्रेजेंट मिले। खास बात ये है कि प्राइमरी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के आधार पर बना था। जिसे बच्चों काे दिया गया। बच्चों को सिलेबस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा के लायक पढ़ाई हो चुकी है। कुछ विषयों में आगे भी निकल गए हैं।
इधर डीईओ कार्यालय की ओर से सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे हर चीज अपडेट रखे। मध्यान्ह भोजन से लेकर सारी सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
^केंद्र की टीम जिले के स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए आएगी। उनकी संभावित तिथि 30 सितंबर है। स्कूलों में सभी सुविधाएं पहले से ही अपडेट है। अगर कोई कमी होगी तो उसे पूरी की जाएगी।\\\'\\\' एएनबंजारा, डीईओ
निरीक्षण कर चुके स्कूलों में पहले जाएगी
अगस्तमें जब टीम आई थी, तब 20 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण की थी। अब सितंबर के अंतिम सप्ताह में दोबारा रही है। टीम के सदस्य सबसे पहले उन स्कूलों में जाएंगे, जहां वे पहले गए थे। वहां की व्यवस्था सुधरी की नहीं, यही उनका लक्ष्य होगा।
निरीक्षण में कई खामियां मिली थी
स्कूलोंमें मध्यान्ह भोजन की क्वालिटी और सुविधा के लिए केंद्र की टीम अगस्त में आई थी। तब उन्होंने 20 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। निरीक्षण में कई खामियां मिली थी। शिक्षा विभाग की पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई।
सरकारी स्कूलों का नब्ज टटोलेगी टीम...