- Hindi News
- नि:शुल्क दंत शिविर में 195 लोगों की जांच
नि:शुल्क दंत शिविर में 195 लोगों की जांच
भिलाई|सूरज डेंटलआई क्लीनिक स्टेशन रोड दुर्ग में नि:शुल्क दांत मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान 195 लोगों की जांच की गई। दांतों से संबंधित 86 लोगों एवं नेत्र रोग से संबंधित 109 लोगों की जांच की गई। मरीजों को नि:शुल्क टूथपेस्ट आंखों की दवाइयां भी दी गई। दांतों की सफाई ब्रश करने का तरीका भी बताया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज भावनानी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डीडीएम भावनानी ने सेवाएं दीं।