पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैतुलमाल कमेटी ने बांटी सिलाई मशीन

बैतुलमाल कमेटी ने बांटी सिलाई मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बैतुलमाल कमेटीका ईद मिलन एवं सालाना जलसा मुस्लिम कम्युनिटी हाल जामा मस्जिद सेक्टर-6 में हुआ। कमेटी ने ईद पर एकत्र फितरा जकात की रकम से रोजगार स्वावलंबन के लिए 11 सिलाई मशीन, 7 हाथ ठेला और 5 साइकिल वितरित किया। मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरए सिद्दीकी ने कहा कि समाज का विकास केवल एक तबके के विकास से मुमकिन नहीं है। समाज के सर्वज्ञ विकास के लिए निम्न आर्थिक स्तर के लोगों के विकास से ही संभव है। विकास का तात्पर्य मदद से नहीं होकर उन्हें रोजगार से जोड़ने से है। मुस्लिम समाज को अपनी शिक्षा में क्रांतिकारी सोच परिवर्तन लाना जरूरी है। अध्यक्षता कमेटी के सदर हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने की। विशेष अतिथि समाजसेवी मो. नदीम खान थे। सेक्रेटरी अरमान बेग ने सालाना रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर अंजुम बानो, कनीज बेगम, तरन्नुम बानो, निकहत परवीन, शाईना, फातमा, जुबैदा बानो, निगार सुल्ताना, रजिया नाज, जरीना, नगमा बानो को सिलाई मशीन दी गई। मौके पर अब्दुल हफीज, अब्दुल जाकिर खान, हाजी मोहम्मद बशीर, शाहिद खान आदि मौजूद थे।