युवा लाइफ पुस्तिका का विमोचन
भिलाई। सूर्यामॉल में पिछले दिनों युवा लाइफ पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगाजलि एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमेन आईपी मिश्रा और विशेष अतिथि आईटीबीपी कमांडेड रवि पंडित थे। उन्होंने इस कार्य के लिए युवा लाइफ टीम की सराहना की। युवा लाइफ के फाउंडर गुंजन देवांगन ने बताया कि युवा लाइफ संस्था आज के युवा को सशक्त बनाने और उनके मदद करने के उद्देश्य के काम करती है। उन्होंने युवा लाइफ मैग्जीन के फायदे की जानकारी भी दी। युवा लाइफ के को-फाउंडर सुजा खान ने बताया कि प्रोजेक्ट आई एम युवा जो एक बच्चों की काउंसिलिंग के लिए है। युवा लाइफ के कोर मेंबर सुरेश कुमार ने भी टीम की सराहना की। इस दौरान युवा लाइफ की टीम मेंबर मयंक प्रसाद, श्रेयस पांडेय, पवन जैन, अभिषेक जैन, हिमांशु, पारूल मरकाम समेत अन्य मौजूद थे।