पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहल्ला फुटबाल में वार्ड 16 और 8 ने जीता मैच

मोहल्ला फुटबाल में वार्ड 16 और 8 ने जीता मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|सिटी क्लबद्वारा वैशालीनगर विधानसभा के अंतर्गत आयोजित मोहल्ला फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। जिसके पहले मैच में वार्ड 16 की टीम ने वार्ड 7 को 4-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरे एकतरफा मैच में वार्ड 8 की टीम ने वार्ड 26 की टीम को 7-0 के बड़े अंतर से हराया। वार्ड 7 और 16 के बीच खेले गए मैच में वार्ड 16 के खिलाड़ी प्रशांत तिवारी ने आक्रामक खेल खेला और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरा मैच वार्ड 8 और 26 के बीच खेला गया। वार्ड 8 की टीम के सामने वार्ड 26 की टीम बेबस नजर आई। जिसका पूरा फायदा विरोधी टीम को हुआ। मैच रेफरी की भूमिका नवरतन एवं सुदीप बर्मन ने निभाई। आयोजनकर्ता ललित मोहन ने बताया कि 19 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहला शाम 6.30 बजे से एवं दूसरा रात 8.30 बजे से शुरू होगा।