पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमाण पत्र बनाने लगेगा शिविर

प्रमाण पत्र बनाने लगेगा शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमाण पत्र बनाने लगेगा शिविर

भिलाई|जैन त्रिवेणीतीर्थ, जैन भवन सेक्टर-6 में जैन मिलन ने क्षमा वाणी पर्व मनाया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय थे। इस दौरान समाज ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि भिलाई दुर्ग के जैन समाज के लोगों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रायपुर अल्पसंख्यक आयोग जाना पड़ता है। इस कारण विभिन्न सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष भागचंद जैन के अनुसार श्री पांडेय ने तत्काल विभागीय मंत्री केदार कश्यप से बात कर शिविर लगाने की मंजूरी करवाई। शिविर कुछ दिनों में लगाया जाएगा। मौके पर प्रमेन्द्र जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, संतोष जैन, सुरेश जैन, सुनील जैन, पवन जैन, अभय जैन, राजू जैन उपस्थित थे।