पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप लगाकर खोले गए 1927 बैंक खाते

कैंप लगाकर खोले गए 1927 बैंक खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंप लगाकर खोले गए 1927 बैंक खाते

भिलाई|भारतीय स्टेटबैंक कियोस्क सेंटर जोनल मार्केट ने सेक्टर 10 स्थित एसबीआई के सामने कैंप लगाया। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 1927 हितग्राहियों के खाते खोले गए। बैंक के चीफ मैनेजर सन्मत जैन ने लोगों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा योजना सिर्फ गरीब वर्ग के लिए ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए है। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक लाख का मुफ्त बीमा होगा। छह माह तक खाते का संतोषजनक संचालन करने के बाद पांच हजार के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।