छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
भिलाई|मनसा पॉलिटेक्निककॉलेज कुरूद में छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं कक्षा प्रतिनिधियों ने शपथ ली। प्राचार्य ने शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे छात्र संस्था हित के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके बाद इंजीनियर्स डे भी मनाया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय संचालन समिति के चेयरमैन बीएस सक्सेना ने कहा कि आप भावी इंजीनियर हैं। आज के प्रतिस्पर्धा के युग में आपको अपने परिवार एवं संस्था के सम्मान, गौरव में वृद्धि करनी है। जिसके लिए परिश्रम अनिवार्य है। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मौके पर संजीव सक्सेना, स्मिता सक्सेना, केसी बलैया आदि उपस्थित थे।