पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारी शुरू

आज से अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती की तैयारी को लेकर अग्रवाल समाज की बैठक गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन भवन में हुई। जिसमें 19 से 25 सितंबर अग्रसेन जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष विमल कुमार सेक्सरिया महामंत्री डॉ मोहन अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि समारोह में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं आनंद मेला का भी आयोजन होगा। 24 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 9.30 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसमें कार्टून करेक्टर बनाओ, बेबी रेस, कट आउट रंगोली, ब्लाइंड मैकअप, सुपारी से बिनायक बनाओ, शाबास इंडिया, हाईहिल्स रेस, 20 को फैशन शो, ट्रेडिशनल, ड्रेसिंग, क्रेयोन कलरिंग, तेज चलो, ताजे फूलों पत्तियों से राखी बनाओ, मेरी थाली में कितने रंग, चांवल के रंगबिरंगे व्यंजन बनाओ, सांप सीढ़ी खेलो, भगवान का आसन सजाओ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 21 सितंबर को रिंग घुमाओ, स्केटिंग, मैथ्स मेमोरी, शतरंज, मेमोरी गेम, डबल विकेट क्रिकेट, चित्रकला, मास्क बनाओ, 22 को स्लो स्कूटी रेस, मेजरमेंट क्विज, मूवी क्विज, आमंत्रण पत्र बनाओ, फैंसी ड्रेस, व्यंजन, भजन स्पर्धा होगी। 23 सितंबर को शाम 5 बजे आनंद मेला होगा। 24 को शोभायात्रा में भिलाई टेलीकाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गर्ग मुख्य अतिथि होंगे। शाम को 7.30 बजे एक शाम श्री अग्रसेन के नाम भजन संध्या होगी। 25 सितंबर को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। शाम को 5 बजे महाआरती की जाएगी। मौके पर कोषाध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, सत्यप्रकाश बंसल, सुधीर अग्रवाल, श्यामसुंदर गुप्ता, युवा मित्र मंडल अध्यक्ष रूपेश बंसल, वासु सेक्सरिया, संजय गर्ग, महिला मंडल अध्यक्ष राजरानी अग्रवाल आदि मौजूद थे।