जिला स्तरीय कबड्डी में उतई बना विजेता
भिलाई|डॉ. खूबचंदबघेल शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज भिलाई-3 में जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता हुई। दुर्ग, बेमेतरा बालोद जिले की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में उतई कॉलेज ने पाटन कॉलेज को रोमांचक मैच गोल्डन रेड में हराकर चैंपियनशिप जीत ली। इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल पाटन कॉलेज बालोद कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें पाटन ने 23-15 अंक से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल उतई कॉलेज वैशालीनगर कॉलेज के बीच हुआ। उतई कॉलेज ने 42-18 से जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जो 13 14 सितंबर को विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर में होगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. राधा पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी रमेश कुमार त्रिपाठी ने सराहा है।