दस अक्टूबर को विदा होगा मानसून
भिलाई. मानसूनकी विदाई अगले दो सप्ताह में हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने डेडलाइन जारी कर दी है। उन्होंने 10 अक्टूबर तक बारिश की विदाई बताया है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और बारिश के लिए बहुत कम सिस्टम बनेगा।
मौसम विज्ञानियों का यह भी अनुमान है कि बारिश थमते ही ठंड दस्तक देगी। इधर बारिश थमने से मौैसम साफ हो गया है। रोजाना पारा चढ़ रहा है। इससे धूप और गर्मी तप रही है। दिनभर गर्मी के बाद शाम को उमस ने हलाकान करके रखा है। शनिवार को भी सुबह आठ बजे से तेज धूप निकली, जो दोपहर तीन बजे और तेज हो गई। इससे दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा और न्यूनतम 21.6 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एमएल साहू ने बताया कि बारिश के लिए अभी कहीं कोई सिस्टम नहीं है।