पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफएसएनएल के श्रमिकों ने साढ़े चार घंटे बंद रखा काम

एफएसएनएल के श्रमिकों ने साढ़े चार घंटे बंद रखा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. सेंट्रलइंडिया एसोसिएटस की गिरीश इंटरप्राइजेस स्क्रेप मेटेरियल हेंडलिंग कंपनी के लगभग 450 श्रमिकों ने शनिवार की सुबह 8 बजे से काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया। वे चार मजदूरों को काम से निकालने का विरोध कर रहे थे। प्रबंधन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारी काम पर लौटे।

फेरो स्क्रेप वर्कर्स यूनियन के महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया ने बताया कि पिछले दिनों श्रमिक ठेकेदार के बीच विवाद के चलते ठेकेदार ने चार कर्मचारियों नरेन्द्र रमेश चौधरी जोगेंद्र कविराज विनोद का गेट पास रिनुवल के लिए नहीं भेजा। इस संबंध में कर्मियों ने प्रबंधन से पूछताछ की तो बताया गया कि उन्हें प्लांट के बाहर गैटेज में भेजा जा रहा है। वहां गेट पास नहीं लगेगा परंतु श्रमिकों को यह मंजूर नहीं था। उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई मानते शनिवार सुबह एफएसएनएल दफ्तर के सामने पहुंचे और आंदोलन शुरू कर दिया। बाद में इंटक अध्यक्ष एसएम पांडेय की मध्यस्थता में मामले का समाधान निकाला गया।

श्रमिकोंकी समस्या को लेकर 2 को बैठक: महासचिवसिसोदिया ने बताया कि 2 अक्टूबर को 12 बजे सुपेला बस स्टैंड पर प्लांट में व्याप्त ठेका श्रमिकों की समस्या जैसे पीएफ, ईएसआई, बोनस को लेकर बैठक रखी गई है।

एफएसएनएल दफ्तर के सामने आंदोलन करते श्रमिक।