पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत स्वच्छता अिभयान चला तो होने लगी साफ सफाई

भारत स्वच्छता अिभयान चला तो होने लगी साफ-सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. भारतस्वच्छता अभियान के तहत शहर में सड़कों, गलियों, तालाबों और स्कूल अफसरों की विशेष तौर पर सफाई की जा रही है। आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा स्वयं निगम के अन्य अफसरों के साथ स्वयं सुबह-शाम सफाई कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एसई से लेकर जोन के इंजीनियर और अफसर सभी मुस्तैद हैं। आयुक्त ने तो यहां तक कहा है कि यदि किवार पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराता तो निगम अपने संसाधन से शहर की सफाई कराएगा।

शहर की सफाई व्यवस्था लचर है। घरों से कचरा उठ रहा, नुक्कड़ों और मैदानों से। हर तरफ गंदगी की ढेर है। लोग शिकायत करते थक जाते हैं। किवार के सुपरवाइजर उनकी बात सुनते हैं और निगम के अफसर। अब जब शासन की ओर से भारत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, आयुक्त ने पूरा अमला झोंक दिया है। इससे पहले कोई लोगों की बात नहीं सुनता। अब शहर को साफ सुंदर बनाने का दावा कर रहे हैं। शनिवार को दुग्गा, एसई सत्येंद्र सिंह, जीएस ताम्रकार, ईई डीके वर्मा, आरएस वर्मा, बीके देवांगन, एई संजय शर्मा, आरके पदुमवार, संजय अग्रवाल, संजय बागड़े और स्वास्थ्य अधिकारी आईएल यादव सुबह 6 बजे से शहर के दौरे पर निकल चुके थे। अफसरों ने अपनी मौजूदगी में डबरापारा से नेहरू नगर चौक तक 7 किलोमीटर सर्विस रोड की सफाई करवाई। गाैरव पथ, आजाद चौक रामनगर और मुक्तिधाम रोड में झाड़ू लगवाया। वैशाली नगर, रामनगर और कैंप-2 हाई स्कूल परिसर की पूरी सफाई की गई। रिसाली और खुर्सीपार जोन में भी रुआबांधा तालाब और शीतला तालाब की सफाई हुई। आयुक्त शास्त्री मार्केट, टी मार्केट, शीतला मार्केट, सर्कुलर मार्केट क्षेत्र में सफाई का जायजा लिया।