छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
भिलाई. केंद्रीयमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अभिव्यक्ति श्रृंखला में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहली के छात्र तिथि आदित्य और पांचवीं की छात्रा जेवी श्रेया ने नगद पुरस्कार जीता है। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।