पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय की महत्वपूर्ण मांग है लागत नियंत्रण : डे

समय की महत्वपूर्ण मांग है लागत नियंत्रण : डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. बीएसपीके टेक्निकल सर्विसेस विभाग ने लागत जागरुकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक प्रभारी (सीएचएम एवं सीआरएम) एके डे ने कहा कि लागत नियंत्रण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण मांग है। हमें छोटी-छोटी सामग्रियों की लागत बचत में ध्यान देना होगा, तभी हम लागत नियंत्रण के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उप महाप्रबंधक एसके अग्रवाल ने लागत नियंत्रण विषय पर टाटा स्टील एवं बीएसपी और सेल इकाइयों के नीतिगत निर्णयों एवं कार्य प्रणाली पर विचार रखे। सहायक महाप्रबंधक अशोक आर्या ने लागत नियंत्रण करने के तरीकों की जानकारी दी। मौके पर सहायक महाप्रबंधक के ललिता, सहायक प्रबंधक राकेश भोला, उपमहाप्रबंधक वीपी केशरी, आरएस चौहान एवं एनजे एस गैदु, सहायक महाप्रबंधक बलवंत खोब्रागढ़े एवं एमके विनोदिया, प्रबंधक केएआरके ध्रुव आदि उपस्थित थे।