पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई 3 कॉलेज में वाणिज्य परिषद गठित

भिलाई-3 कॉलेज में वाणिज्य परिषद गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. डॉ.खूबचंद बघेल शासकीय कॉलेज भिलाई-3 में वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। छात्र-छात्राओं की सर्वसम्मति से भोजराज साहू को अध्यक्ष को बनाया गया। उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, सचिव रजनीश, सह-सचिव शाजिद, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष खुशबू जलक्षत्री को बनाया गया। कार्यकारिणी के लिए 15 सदस्यों का मनोनयन किया गया। इस दौरान वाणिज्य परिषद की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में एचओडी डॉ. नमिता गुहा राय, प्रोफेसर डॉ. अल्पना दुबे, किरण वर्मा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।