रैली और सभा आज
भिलाई. भाकपा(माले) लिबरेशन एवं ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 107वीं जन्मतिथि एवं श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी के शहादत दिवस पर रैली निकालेगा। रैली नेहरू भवन सुपेला से निकलेगी। सभा सुपेला बस स्टैंड में होगी। जानकारी एक्टू के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश नायर ने दी।