- Hindi News
- मैत्रीबाग में एक से प्राणी संरक्षण सप्ताह
मैत्रीबाग में एक से प्राणी संरक्षण सप्ताह
भिलाई. बीएसपीउद्यानिकी विभाग ने मैत्रीबाग चिड़ियाघर में एक से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह आयोजित किया है। स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-1, सेक्टर-6 में एक अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता होगी। विषय वन्य प्राणियों के संरक्षण में चिड़ियाघर का योगदान है। दो अक्टूबर को शालेय बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें प्राथमिक, मिडिल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के बीएसपी, गैर बीएसपी एवं सरकारी स्कूल के बच्चे भाग ले सकेंगे। मैत्रीबाग के मोमबत्ती गार्डन में पांच अक्टूबर को शाम 4 बजे वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह होगा।