पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस हादसे के लिए प्रबंधन जिम्मेदार: विष्णुदेव साय

गैस हादसे के लिए प्रबंधन जिम्मेदार: विष्णुदेव साय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस हादसे पर भास्कर ने की इस्पात राज्यमंत्री से सीधी बात

विष्णुदेव साय, इस्पात राज्यमंत्री

सीधी बात

{बीएसपी में गैस हादसे पर हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? {{हाई लेवल कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। जिसे कार्रवाई के लिए केंद्र शासन को भेजा गया है।

{जांच में घटना के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया गया है? {{हादसे के लिए बीएसपी प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदार है। जिसने मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया। पाइप घिस गया और प्रेशर बढ़ने पर उससे गैस लीकेज होने लगी।

{बीएसपी प्रबंधन के कौन अफसर जिम्मेदार हैं? नाम बताएंगे? {{जांच रिपोर्ट अभी मेरे पास नहीं है, इसलिए जिम्मेदारों के नाम नहीं बता पाऊंगा। दोषियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

{दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हो इसके लिए क्या किसी तरह का वर्क प्लान तैयार किया गया है, और वह प्लान क्या है? {{हां, सेल के किसी भी प्लांट में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हो इसके लिए वर्क प्लान तैयार किया गया है। उस पर क्रियान्वयन भी शुरू हो चुका है। प्लान संबंधी दस्तावेज फिलहाल पास में नहीं है इसलिए फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दे पाऊंगा।

{हाउस लीज को लेकर भिलाई में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। क्या इसे लागू करने की दिशा में शासन विचार कर रही है। {{पांच फेज में तो हाउस लीज दिया जा चुका है, आंदोलनकारी और कौन सा हाउस लीज मांग रहे। तो इसकी मुझे जानकारी है ही शासन स्तर पर इसे लेकर किसी तरह का विचार नहीं चल रहा है।

रिपोर्ट अपडेट: पुलिस अभी भी सबसे पीछे

हादसेकी जांच के लिए केंद्र राज्य की कुल पांच कमेटियों का गठन किया गया था। इनमें इस्पात मंत्रालय की हाई पावर कमेटी सेल की इंटर्नल कमेटी ने जांच पूरी कर अपने-अपने मुखिया को रिपोर्ट सौंप दी है। सेल की इंटर्नल कमेटी की रिपोर्ट पर अब तक क्या कार्रवाई की गई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा की रिपोर्ट पर लेबर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इधर पुलिस विभाग की जांच अब तक अधूरी है।

छह की हुई थी मौत

12जून को पंप हाउस 2 में गैस क्लीनिंग पाइप से जहरीली कार्बन मोनो आक्साइड गैस का रिसाव होने से दो डीजीएम सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 28 अन्य घायल हो गए थे।

भिलाई | इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुताबिक बीएसपी में पंप हाउस 2 में