- Hindi News
- स्वच्छता अभियान के चार दिन दिखावे में बीते, शहर में गंदगी जस की तस
स्वच्छता अभियान के चार दिन दिखावे में बीते, शहर में गंदगी जस की तस
अस्पताल में गंदगी तो हम क्या करें...
व्यवस्था सुधारने में समय तो लगेगा न...
सफाईव्यवस्था दुरूस्त करने के लिए देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शहर में 25 सितंबर से शुरू हो चुका है। 2 अक्टूबर को इसकी औपचारिक रूप से शुरुआत होगी। दुर्ग और भिलाई नगर निगम ने शहर के कुछ इलाकों में सफाई तो की, लेकिन स्थिति आज भी वैसी है, जो पहले थी।
भास्कर ने उन जगहों की पड़ताल की, जहां निगम ने इस अभियान के तहत सफाई किया। सबसे पहले टीम सुपेला अस्पताल पहुंची। ये वही हॉस्पिटल है, जहां से भिलाई निगम ने अभियान की शुरुआत की। तब इसे देखने के लिए संभाग आयुक्त बीएल तिवारी और कलेक्टर आर शंगीता समेत अन्य अफसर पहुंचे थे। उन्हें सबकुछ ठीक मिला। रविवार को यहां की हालात कुछ और बयां कर रही थी। सभी वार्डों के कोने में कचरा पड़ा रहा। फर्श में पोंछा नहीं लगा था। मक्खियां भनभना रही थी। वहां दवा और इंजेक्शन के वेस्ट भी पड़े हुए थे।
इससे बदबू रही थी। वहां मौजूद महिला सफाई कर्मचारी से हमने जब बात की तो उन्होंने कहा कि झाड़ू रोज लगाते हैं और पोंछा शाम को ही करते हैं। ताकि दिनभर की गंदगी को एक साथ साफ कर सकें। इसके बाद टीम बैकुंठधाम स्थित 10 बिस्तरी अस्पताल पहुंची। यहां अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। जबकि यहां निगम के अमले ने दो दिन पहले ही सफाई की थी। यहां सिर्फ दिखावे का खेल चल रहा है।
भास्कर सर्वे
ये है निगम का शेड्यूल
26अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। इसमें सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज, कार्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, जीई रोड, फोरलेन किनारे और अंदरूनी इलाकों की सफाई की जाएगी। दो अक्टूबर को दोनों निगम द्वारा विशेष कार्यक्रम होगा। रविवार को निगम का अमला रामनगर घाट, गौरव पथ, खुर्सीपार, छावनी और वैशाली नगर पहुंचा।
सीधी बात
{स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है कि नहीं? {{हां बिल्कुल चल रहा है। 26 अक्टूबर तक सफाई होगी।
{26 अक्टूबर के बाद क्या होगा, वैसी व्यवस्था रहेगी क्या? {{ये तो जागरूकता अभियान है। हम लगातार सफाई कर रहे हैं। 26 अक्टूबर के बाद भी शहर में नियमित सफाई होगी।
{जहां निगम ने सफाई की थी, वहां हमें गंदगी मिली? {{ऐसा हो सकता है। क्योंकि व्यवस्था सुधरने में थोड़ा समय तो लगेगा न। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा।
{जागरूकता के लिए क्या कर रहे हैं? {{आज मैंने