पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी कर्मचारियों के खाते में पहुंचा बोनस

बीएसपी कर्मचारियों के खाते में पहुंचा बोनस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको बीएसपी कर्मियों के खाते में वेतन डाल दिया गया। इस बार कर्मियों के खाते में कुल वेतन में 18 से 20 हजार रुपए अधिक जमा होना दर्शाया जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि जितनी अतिरिक्त राशि जमा हुई है उतनी ही कटौती के बाद कर्मियों को मिलेगी। इससे कर्मी उलझन में है। उन्हें यह समझ नहीं रहा कि अतिरिक्त राशि बोनस तो नहीं है। इस्पात श्रमिक मंच के उप सचिव सर्वजीत सिंह के मुताबिक रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अतिरिक्त राशि के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।

विरोध: काला बिल्ला लगाकर करेंगे ड्यूटी

बोनसपर प्रबंधन के एकतरफा निर्णय के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन 30 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रहा है। 30 सितंबर एक अक्टूबर को कर्मी ड्यूटी के दौरान काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने विभाग के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हड़ताल की अनुमति के लिए 10 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 11 अक्टूबर को 8 से 9 बजे तक बोरिया गेट के सामने प्रदर्शन करेंगे।