पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी कर्मी 10 हजार की घूस लेते सीबीआई के हाथों गिरफ्तार

बीएसपी कर्मी 10 हजार की घूस लेते सीबीआई के हाथों गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीआईने बीएसपी कर्मी दुर्गेश राजू को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी ने यह रकम बीएसपी मकान में अवैध रूप से रह रहे कब्जाधारी के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई किए जाने की एवज में लिया था। सीबीआई ने भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीएसपी कर्मी को सोमवार को सीबीआई के रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई इंस्पेक्टर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे संदीप गौतम ने बताया कि बीएसपी के इनफोर्समेंट विभाग द्वारा सेक्टर 4 में कुल 15 मकान खाली कराए गए लेकिन मकान नंबर 74 में कार्रवाई नहीं की गई। इसके एवज में इनफोर्समेंट टीम दुर्गेश राजू हॉस्टल में तैनात कर्मी अनिल सिंह को कब्जाधारी से 15 हजार रुपए लाने कहा। अनिल सिंह ने सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने उसके बाद कार्रवाई की।

आरोपी की चतुराई काम नहीं आई

करीबसवा नौ बजे बीएसपी कर्मी दुर्गेश राजू कार से आया और पहले से ही पान ठेले के पास खड़े अनिल सिंह के साथ इधर-उधर की बात करने लगा। इस दौरान चतुराई दिखाते हुए उसने अनिल सिंह से कहा कि कार में बैठने के बाद ही रकम दे। प्रार्थी ने भी वैसा ही किया लेकिन सीबीआई की सतर्कता से भागने का मौका नहीं मिला। उसके हाथों से 5-5 सौ के 20 नोट जब्त कर लिए गए। जिसके बाद उसे सीबीआई दफ्तर लाया गया।

दुर्गेश राजू

रैकेट काम कर रहा

सीबीआईइंस्पेक्टर संदीप गौतम के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में यह तो स्पष्ट हो गया है कि बीएसपी में कब्जाधारियों से अवैध वसूली के काम में पूरा रैकेट काम कर रहा है। इसमें कौन-कौन शामिल है,आरोपी से रैकेट में शामिल लोगों के नाम पता करने की कोशिश की जा रही है।