पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा फिर चढ़ा, उमस से लोग परेशान

पारा फिर चढ़ा, उमस से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| मौसमने रविवार को फिर अपना मिजाज बदला। सुबह से ही तेज धूप निकली, जो शाम तक रहीं। इससे गर्मी का एहसास हुआ। लोग दिनभर पसीना से तरबतर हाेते रहें। रविवार को गर्मी के सामने कूलर और एसी भी काम नहीं आया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एमएल साहू ने बताया कि मौसम अभी शुष्क है। बारिश के लिए कोई सिस्टम नहीं बना है। इसलिए मौसम खुल रहा है। इससे गर्मी और उमस भी हो रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 22.2 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया।

10अक्टूबर से मानसून की विदाई: मौसमविभाग के अनुसार मानसून अब लौट रहा है। 10 अक्टूबर तक पूरे छत्तीसगढ़ से विदा हो जाएगा। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग में सामान्य से थोड़ी ही कम बारिश हुई है।