- Hindi News
- सोने चांदी सस्ते, अब ज्यादा वजनी गहनों की मांग
सोने-चांदी सस्ते, अब ज्यादा वजनी गहनों की मांग
त्योहारीसीजन शुरू होते ही बाजार में अब रौनक दिखने लगी है। खासकर सोना चांदी सस्ते होते ही सराफा बाजार में ग्राहकी बढ़ने लगी है। चार साल में चांदी के दाम 35 हजार रुपए तक घटे हैं। ऐसे में खरीददार ज्यादा वजनी गहनों की मांग कर रहे हैं।
चांदी के दाम रोज घट रहे हैं। चार साल में 74 हजार रुपए प्रतिकिलो तक बिकने वाली चांदी के दाम अब 40 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। इससे खरीददार ज्यादा चांदी खरीद रहे हैं। गहने भी ज्यादा वजनी मांग रहे हैं। आकाश गंगा नयनतारा ज्वेलर्स के संचालक राजू बागमार ने बताया भाव लगातार कम हो रहे हैं। ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है। दुर्ग के सराफा व्यापारी सुनील जैन ने बताया दाम गिरने से ज्यादा वजनी गहनों की डिमांड रही है। पहले जो महिलाएं 50 से 60 ग्राम की पायजेब मांग रहीं थी वे अब 100 से 125 ग्राम वजनी ले रही हैं। अन्य आयटम भी खरीदे जा रहे हैं।
इसलिए घटी कीमत
अमेरिकाऔर चीन की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक मांग की दर में तेजी से गिरावट इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग और घरेलू बाजार का मजबूत होना।
बाजार अपडेट