- Hindi News
- मकान विवाद में बलवा, महिला को घर में बंद कर पीटा
मकान विवाद में बलवा, महिला को घर में बंद कर पीटा
भिलाई|सुंदर नगरमें रविवार को मकान विवाद को लेकर बलवा हो गया। लाठी, डंडे और चाकू से लेस दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। तोड़फोड़ भी की। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला को घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के कारण घटना स्थल पर भीड़ लग गई। मोहल्ले का वातावरण अंशात हो गया। सुपेला पुलिस के अनुसार सुंदर नगर निवासी महिला मनीषा दिनेश पटेल सुबह करीब 11.30 बजे घर पर थी तभी लाठी डंडा और चाकू लेकर कुछ लोग घर में जबर्दस्ती घुस आए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है जिसमें मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ की धाराएं लगाई गई हैं।