- Hindi News
- बीएसएफ जवानों को कांकेर के जंगल में मिला जिंदा बम
बीएसएफ जवानों को कांकेर के जंगल में मिला जिंदा बम
भिलाई|सीमा सुरक्षाबल ने रविवार को कांकेर जिले के ग्राम भुस्की के पास जंगल में 20 किलो का जिंदा बम ( आईईडी) बरामद किया। इसे नक्सलियों ने किसी बड़ी वारदात के लिए छुपा रखा था। सर्चिंग अभियान में निकले जवानों ने गुप्तचर शाखा की सूचना पर यह बम स्कूल पाड़ा खेड़ेगांव रोड से बरामद किया। गुप्तचर शाखा के प्रवक्ता डीआईजी यूके नयाल ने बताया कि बमों की सूचनाओं पर बीएसएफ के जवान लगातार बम बरामद कर रहे हैं। बीएसएफ राज्य की पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्चिंग कर रही है। फिलहाल आसपास के इलाकों में भी विस्फोटक होने के अनुमान पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।