पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी कर्मियों के बोनस पर नहीं कटेगा इनकम टैक्स

बीएसपी कर्मियों के बोनस पर नहीं कटेगा इनकम टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई। सोमवार को बीएसपी के सभी कर्मियों के खाते में बोनस की रकम जमा कर दी गई। वेतन एक अक्टूबर को जमा की जाएगी। रविवार को बोनस की रकम जमा करने को लेकर तकनीकी खामियां गई थी।
कर्मियों को बोनस उनके द्वारा वर्ष भर में की गई ड्यूटी के दिनों को आधार पर दिया जाता है लेकिन रविवार को एंट्री करते समय सभी कर्मियों के खाते में 240 दिनों की ड्यूटी के हिसाब से पूरे बोनस की एंट्री की जाने लगी। जब तक तकनीकी खामी की ओर ध्यान जाता, तब तक कई कर्मियों के खाते में बोनस की रकम डाली जा चुकी थी।
गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए बोनस एंट्री का काम बीच में रोकना पड़ा। बाद में नए सिरे से बोनस की रकम जमा करने की काम शुरु किया। इस दौरान जिन कर्मियों के खाते में अतिरिक्त रकम की एंट्री की गई थी उसे वापस लिया गया। यहीं वजह रही कि रविवार को कर्मियों के बीच बोनस को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई थी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

इनकम टैक्स वेतन से कटेगा : कर्मियों में इस बात को लेकर भी चर्चा थी कि प्रबंधन इन्कम टैक्स की राशि बोनस से भी काटेगी लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि बोनस पूरा दिया जाएगा। इसका इन्कम टैक्स वेतन की राशि से काटा जाएगा। वेतन एक अक्टूबर को कर्मियों के खाते में जमा की जाएगी। हालांकि वेतन की जानकारी इंट्रा नेट में डाल दी गई है।

सर्वर को दो घंटे के लिए ब्लॉक करना पड़ा : सोमवार को दोपहर जिस समय कर्मियों के खाते में बोनस रकम की एंट्री की जा रही थी। उसी दौरान वेतन को लेकर गुणाभाग चल रहा था। इसके चलते करीब दो घंटे के लिए सर्वर को ब्लाक करना पड़ा। इधर बोनस को लेकर इस्पात भवन में कर्मियों के बीच चर्चाएं होती रही। ज्यादातर कर्मी यह तो मान रहे हैं कि बोनस कम मिला है लेकिन इस मुद्दे पर किसी तरह के आंदोलन के समर्थन में नहीं है।