पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानिए, आपको क्या फायदा होगा

जानिए, आपको क्या फायदा होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| नगरनिगम प्रशासन बिल्डिंग परमिशन विभाग का कुछ काम जोन ऑफिस को सौंपने पर विचार कर रहा है। इसकी पूरी प्लानिंग कर ली गई है। इससे दोहरा फायादा हाेगा। एक तो शहर में बढ़ते अवैध निर्माण पर अंकुश लगेगा। दूसरा अनुज्ञा के लिए कथित लेन-देन जैसी गड़बड़ी पर भी रोक लगेगी।
मौजूदा व्यवस्था में भवन बनाने की अनुमति और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने से लेकर निर्माण के दौरान मॉनीटरिंग करने करने की जवाबदारी भी भवन अनुज्ञा शाखा की है। इसके लिए यहां तीन सब इंजीनियर और सर्वेयर हैं।
परमिशन और पूर्णता प्रमाण पत्र तो भवन अनुज्ञा से ही जारी होगा, लेकिन फाइल जोन आफिस भी भेजी जाएगी। जोन आफिस के इंजीनियर निर्माण के दौरान मॉनीटरिंग करते रहेंगे। निगम में पहले इस तरह की व्यवस्था थी, मगर कुछ सालों से बंद कर दी गई है। सभी काम सीधे बीओ के माध्यम से ही हो रहा है।

तय होगी जवाबदेही
- सभी जोन में काम बंट जाने से निर्माण की प्रॉपर मॉनीटरिंग हो सकेगी।
- जवाबदेही तय होने की वजह से अनियमितता पर अंकुश लगेगी।
- इससे अवैध निर्माणों पर भी रोक लगेगी।

गड़बड़ी ऐसी हो रही है : भवनअनुज्ञा शाखा में इंजीनियर्स और सर्वेयर का क्षेत्र नहीं बंटा है। विभाग प्रमुख की मर्जी पर ही सब कुछ होता है। व्यक्तिगत जवाबदेही तय नहीं होने के कारण इंजीनियर या तो प्रॉपर मॉनीटरिंग नहीं करते।

बिल्डिंग परमिशन देने से पहले
- भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियर बिल्डिंग को मौके पर जाकर देखना चाहिए कि प्रस्तावित मकान के ऊपर से बिजली लाइन तो नहीं गुजर रही है।
- सड़क, नाली या का अन्य कोई जन सुविधा तो प्रभावित नहीं हो रही है।
- आवेदक ने परमिशन लेने से पहले निर्माण तो शुरू नहीं कर दिया है।

मकान बन रहा हो तब
- एप्रूव्ड ले आउट और नक्शे के अनुसार की बिल्डिंग बन रही है कि नहीं।
- आसपास की खाली जमीन तो नहीं घेर ली है।
- निर्धारित ओपन स्पेस छोड़ा गया है कि नहीं।