- Hindi News
- बीएसपी कैंटीन में खाने को लेकर हुआ विवाद
बीएसपी कैंटीन में खाने को लेकर हुआ विवाद
भिलाई|सोमवार कीदोपहर बीएसपी के ईआरएस कैंटीन में खाने को लेकर विवाद हो गया। स्कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण लेने आए 14 कर्मी कैंटीन में बैठने की व्यवस्था नहीं होने, खाने की क्वालिटी ठीक नहीं होने से भड़क उठे। उन्होंने ईआरएस कैंटीन का खाना खाने से मना कर दिया और आईआरसीटीसी के कैंटीन में जाकर खाना खाया। साथ ही बिल भी ले लिया। इसके बाद वे वापस बिल्डिंग नंबर एक पहुंचे। जहां वर्कशॉप चल रहा था और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर सीटू के शांत कुमार, पूरण वर्मा, अखिल मिश्रा, कुंजबिहारी योगेश मौके पर पहुंचे और नाराज कर्मियों को समझाइश देकर शांत किया। डीजीएम बख्शी से आगे से बेहतर क्वालिटी के साथ खाने की व्यवस्था करने की मांग की।