थाना परिसर में युवक ने खुद पर लगाई आग
भिलाई| छावनीथाना परिसर में लगाए जा रहे दुर्गा पंडाल के आसपास मकबूल नामक एक युवक ने खुद पर आग लगा ली। पुलिस के अनुसार लोगों ने उसे बचा लिया। फिर भी वह मामूली रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक वहां खिलौने की दुकान लगाता था। दुकान के लिए जगह को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। उसके बाद यह घटना हुई।