पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबीसी से कुछ नहीं होगा, विकास चाहिए

केबीसी से कुछ नहीं होगा, विकास चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेताप्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का कहना है कि आईसीएल मैचों और केबीसी के आयोजन से प्रदेश का भला नहीं होने वाला, जनता को विकास चाहिए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान तो जनता से खूब वादे किए, पर निभाए एक भी नहीं। मुख्यमंत्री का व्यवहार ठीक हो सकता है, पर उनमें डिलीवरी नहीं है। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया।

देवी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रहे सिंहदेव कुछ समय भिलाई में रुके। उन्होंने कांग्रेसियों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जहां प्रदेश सरकार को कई मोर्चों विफल बताया वहीं मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले किसानों को दो हजार रुपए बोनस देने की घोषणा की थी, अब कह रहे हैं कि उन्होंने केंद्र सरकार को इसका प्रपोजल भेज दिया है। इस सरकार ने चुनाव से पहले अंधाधुंध राशन कार्ड बनाए, अब उन्हीं राशन कार्डों को निरस्त कर रही है। वह भी सत्यापन और कार्रवाई के नाम पर। जिसकी चपेट में वे वृद्ध, निराश्रित रहे हैं जिन्हें राशन की जरूरत है। उनके कार्ड या तो निरस्त कर दिए गए या उनका राशन काट दिया गया। जब मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी तब यह सर प्लस बिजली वाला राज्य था, अब मुख्यमंत्री किसानों को बिजली नहीं दे पा रहे हैं। एक विभाग धान का कुल उत्पादन 66 सौ लाख क्विंटल बताता है, दूसरा विभाग 97 लाख क्विंटल की खरीदी बताता है। पूरी सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली ही कालाबाजारियों को प्रश्रय दे रही हो, वहां सरकार के कामकाज को कैसे अच्छा कहा जा सकता है।

हम भी जनता तक अपनी बात नहीं पहुंचा सके

प्रदेशसरकार को हर मोर्चे पर विफल बताने वाले सिंहदेव ने ये भी माना कि प्रदेश कांग्रेस भी जनता तक अपनी बात नहीं पहुंचा सकी। उन्होंने कहा कि निकायों में यदि उनकी पार्टी के किसी अध्यक्ष या महापौर ने बेहतर काम नहीं किया तो इसका एक कारण तो ये माना जा सकता है कि प्रदेश सरकार से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। लेकिन और भी कारण हैं, जिसमें उनकी अपनी योग्यता की कमी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि असल में हमें अपने हिस्से का काम ईमानदारी से करना होता है।