पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक नहीं होंगी बैंकिंग

30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक नहीं होंगी बैंकिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकों ने विशेष इंतजाम नहीं किए, बस एटीएम फुल रखने के निर्देश दिए।

सिटीरिपोर्टर|भिलाई

यदिआपको बैंक का कोई काम है तो 29 सितंबर तक पूरा कर लें। क्योंकि इसके बाद आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लगातार चार दिन की छुट्टियां होने की वजह से बैंकों का काम नहीं हो पाएगा। चार दिन तक बैंक बंद होने के चलते व्यापारियों में खलबली मची हुई है। वे बड़ी मात्रा में नकदी निकाल रहे है। बैंकों में तीस सितंबर और एक अक्टूबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग का काम होना है।

इस दौरान बैंक तो खुले रहेंगे लेकिन पब्लिक से जुड़े रोजमर्रा के काम नहीं होंगे। इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती और तीन अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी होगी। चार अक्टूबर को शनिवार होने की वजह से आधे दिन ही काम होगा। पांच अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों के दिनों में बैंक की ओर से कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है।

बस एटीएम को फुल किए जाने की बात कही जा रही है। इस दौरान बैंक की ब्रांच खुली नहीं रहेगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग की प्रक्रिया चालू रहेगी। लेकिन अभी केवल दो से तीन फीसदी लोग ही इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग करते है। बाकी के 97 फीसदी लोग बैंक से सीधे ट्रांजेक्शन करते हैं।

एटीएम रहेंगे फुल, कैश भी होगा जमा

एसबीआईका दावा है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम को खाली नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप एटीएम में कैश जमा करवाया जाएगा। जिस एरिया में किसी खास एटीएम के अधिक प्रयोग की संभावना है वहां पर विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिया गया है। वहां पर कैश जमा करने वाली एटीएम मशीन है।

सर्राफा मार्केट सबसेज्यादा प्रभावित होगा

करीब एक सप्ताह तक बैंक के बंद होने की वजह से सर्राफा और थोक व्यापारियों को सबसे अधिक दिक्कत होने वाली है। इस बात का भय भी व्यापारियों में है। थोक व्यापारियों का कहना है कि रिटेल के व्यापारी थोक व्यापारियों को चेक में ही भुगतान करते है। बैंक बंद होने से चेक क्लीयरेंस नहीं हो पाती है। सर्राफा व्यापारी राजू बागमार, सजल जैन, सुनील जैन का कहना है कि बैंक बंद होने और एटीएम में ट्रांजेक्शन की लिमिट होने से बड़ी खरीददारी करने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। फेस्टिव सीजन होने की वजह से ज्यादा दिक्कत सकती है। ऐसे समय में बैंकों को एटीएम का ध्यान रखते ह