भिलाई| कला मंदिर में शुक्रवार को बीएसपी द्वारा आयोजित नृत्य एवं संगीत स्पर्धा में कलिंगा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसमें गोपियों और कृष्ण के बीच नृत्य संवाद के माध्यम से विभिन्न लीलाओं को भव्य तरीके से पेश किया गया। आयोजन में इसके अलावा छत्तीसगढ़ी लोक कलाओं की भी प्रस्तुति दी गई।