- Hindi News
- रेल मिल में पैर पिसलने से कर्मी गिरा, इंटक ने जताई नाराजगी
रेल मिल में पैर पिसलने से कर्मी गिरा, इंटक ने जताई नाराजगी
रेलमिल कर्मी के फिसल कर गिरने से घायल हो गया। इसे लेकर इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने मिल के जीएम से मिलकर सुरक्षा के उपाय करने कहा।
9 दिसंबर को सेकंड शिफ्ट में शाम 7 बजे मिल के लांग रेल एरिया में मास्टर आपरेटर कम टेक्नीशियन बीएम तिवारी रेल के ज्वाइंट नंबर नोट करने के बाद वैगन से नीचे उतर रहे थे। पैर फिसलने से वे गिर घायल हो गए। इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार की घटना यहां पर हो चुकी है। घटना की पुनरावृत्ति को देखते हुए इंटक के महासचिव एसएम पांडेय ने शुक्रवार को मिल जोन के प्रभारी उपमहासचिव चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने भेजा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल रेल मिल के महाप्रबंधक एवी कमलाकर से मिला और कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इंटक के कौशलेन्द्र सिंह ने सुझाव दिया कि रेल ज्वाइंट नंबर, रेल को वैगन में लोड करने से पहले ही रेल के अंतिम छोर पर लिख लिया जाए। ताकि रेल ज्वाइंट नंबर नोट करने के लिए वैगन पर चढ़ना ना पड़े। नीचे खड़े होकर ही गिनती हो सके एवं इस तरह की दुर्घटना से बच सके। महाप्रबंधक ने सहमति जताते हुए उपस्थित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैटरी 11 के लिए मांगा विशेष लाभ
इंटकके कोको ओवन इकाई के प्रतिनिधियों की शुक्रवार को ओवन में बैठक हुई। बैटरी 11 के कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर मांग की कि बैटरी 9 एवं 10 में पोस्टिंग के दौरान वहां के कर्मियों को, जो लाभ दिए गए थे, उन्हें भी दिया जाए। कर्मचारी डीआर स्कीम का लाभ नही मिलने एवं इनसेंटिव कम मिलने से आक्रोशित थे।