पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 9 अस्पताल में अफसरों के लिए अलग से होगा काउंटर

सेक्टर-9 अस्पताल में अफसरों के लिए अलग से होगा काउंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर9 अस्पताल में सोमवार से सुबह 8 से साढ़े 10 बजे तक अफसरों के लिए अलग से काउंटर खुलेगा। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए 50 चिकित्सक आउट सोर्सिंग पर रखे जाने पर प्रबंधन सहमत हो गया है। यह जानकारी डायरेक्टर हेल्थ एंड मेडिसिन डॉ. सुबोध हिरन ने ओए के प्रतिनिधि मंडल को दी।

प्रतिनिधि मंडल ने सबसे पहले दवाई वितरण काउंटर में होने वाली भीड़ को देखते अफसरों के लिए अलग से काउंटर खोले जाने की मांग की। वहीं अस्पताल में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ में कमी का मुद्दा उठाया था। एक्सपायरी डेट की दवा वितरित किए जाने के मामले में डायरेक्टर हेल्थ एंड मेडिसिन ने बताया कि जिस दवा को लेकर शिकायत सामने आई है, वह अस्पताल से वितरित नहीं की गई है। अस्पताल में हर महीने दवाओं का स्टाक आता है। प्रतिनिधि मंडल ने टॉयलेट की सफाई कुछ वार्डों में सीवरेज की समस्या तथा टॉयलेट के पीपे में लीकेज की समस्या अस्पताल स्टाफ के लिए फर्नीचर, टेबल, कुर्सी, चादरें, टेबल क्लाथ, डेंटल के लिए कुर्सी की व्यवस्था की भी मांग की। जिस पर प्रबंधन का रुख सकारात्मक रहा। ओए द्वारा अस्पताल परिसर में मारपीट पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अस्पताल स्टाफ, वार्ड बॉय, गार्डों को प्रत्येक वर्ष ट्रेनिंग प्रोग्राम की जरूरत बताया तथा पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। चर्चा के दौरान अस्पताल परिसर में ही डाक्टर्स के लिए 24 घंटे कैंटीन व्यवस्था करने, सीसी टीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, बायपास सर्जरी, लीवर, नी ट्रांसप्लांट को शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने आईसीयू में बिस्तरों की संख्या दोगुनी करने, सिविल बजट में बढ़ोतरी करने अटेंडेंट के रूप में 100 पीआरडब्लू की भर्ती की जरूरत बताई। प्रतिनिधि मंडल में ओए महासचिव केके यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार, जोनल प्रतिनिधि डॉ. राजू भैसारे आदि शामिल थे।

माइंस ईडी से भी मिले

ओएका प्रतिनिधिमंडल ईडी माइंस एसके साहा से भी मिला। इस दौरान दल्ली, राजहरा, नंदिनी, हिर्री माइंस के अफसरों को भी एक्जीक्यूटिव की सुविधाएं दी जाए। इनमें मेडिकल प्रमोशन, क्वार्टर, रोटेशनल ट्रांसफर जैसी सुविधाएं शामिल है।