पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • को ऑपरेटिव सोसायटी को कंट्रोल करने का तरीका सीखेंगे सीए स्टूडेंट्स

को-ऑपरेटिव सोसायटी को कंट्रोल करने का तरीका सीखेंगे सीए स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंस्टीट्यूटआॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की भिलाई शाखा ने शुक्रवार को छह दिवसीय को-ऑपरेटिव कोर्स शुरू किया।

इस कोर्स में सीए मेंबर्स को को-ऑपरेटिव सोसायटी के लेखा का अंकेक्षण, को-ऑपरेटिव समिति कैसे बनाई जाती है, किस प्रकार मैनेजमेंट किया जाता है, समिति में अच्छा इंटरनल कंट्रोल कैसे किया जाता है, इसके बारे में बने कानून आदि की जानकारी दी जाएगी। यह कोर्स 21 दिसंबर तक होगा। छह दिन तक रोजाना विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। 13 दिसंबर को सीए अनिल अग्रवाल को-ऑपरेटिव सोसायटी के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को एग्जाम होगा। जिसमें 60 प्रतिशत अंक आने पर ही उत्तीर्ण होंगे। उद्‌घाटन को-ऑपरेटिव छत्तीसगढ़ शासन के आईएएस रजिस्ट्रार अविनाश चंपावत ने किया। श्री चंपावत ने कहा को-ऑपरेटिव सोसायटियों को बढ़ावा देने के लिए सीए का सहयोग लिया जाएगा। सिविक सेंटर में शुरू हुए कोर्स में 56 सीए शामिल हुए। इस दौरान नाबार्ड के सीजीएम एके साहू, सेंट्रल काउंसिल के सीए राजकुमार एस अडुकिया , सीए पदम परड़िया, भिलाई ब्रांच के सचिव पीयूष जैन आदि सीए मौजूद रहे।

शुक्रवार को को-ऑपरेटिव कोर्स का हुआ उद्‌घाटन, परीक्षा होगी 21 को।