- Hindi News
- तीन साल में करेंगे मेंटेनेंस बजट की भी होगी व्यवस्था
तीन साल में करेंगे मेंटेनेंस बजट की भी होगी व्यवस्था
बीएसपीसहित सेल के विभिन्न यूनिट्स में मेंटेनेंस कार्य सेफ्टी के लिए वित्तीय समस्या आड़े नहीं आएगी। प्रबंधन अब तीन साल का मेंटेनेंस का शेड्यूल एक साथ बनाएगा। ताकि उस हिसाब से रखरखाव पर होने वाले खर्च को वार्षिक बजट में प्रावधान किया जा सके।
सेल के विभिन्न प्लांट्स में हादसों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। जांच में ज्यादातर हादसे के पीछे रखरखाव सुरक्षा के प्रति अनदेखी का कारण सामने आया। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद से बीएसपी में रखरखाव के वार्षिक शेड्यूल के फार्मेट में फेरबदल किया जा रहा है। अब वह मेंटेनेंस का शेड्यूल एक साल केे बजाए तीन साल के लिए बनाएगा। उसी हिसाब से रखरखाव में होने वाले खर्च की राशि का बजट प्रावधान किया जाएगा। अब तक प्रबंधन एक साल के लिए मेंटेनेंस शेड्यूल बना रहा था। इसमें प्राथमिकता तय करना प्रबंधन के लिए मुश्किल भरा होता है। बाद में जितनी राशि बजट में रखी जाती है, प्रबंधन उस हिसाब से मेंटेनेंस की प्राथमिकता तय करता है। बताया गया कि इससे कई बार ऐसा भी हुआ कि बजट में कम राशि के होने से प्रबंधन को जरुरी मेंटेनेंस अगले वर्ष के लिए टालना पड़ा। और आगे चलकर यही हादसे का कारण बनते गए।
सालभर में होते हैं 30 से ज्यादा हादसे
बीएसपीमें हादसों की लंबी फेहरिस्त है। साल भर में हुए छोटे-बड़े हादसों की संख्या पर गौर करें तो इनकी संख्या 30 से ज्यादा होती है। पिछले एक साल में 12 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 12 जून के गैस रिसाव की घटना भी शामिल है।
सेल ने सुरक्षा के लिए खर्च किए 6265 करोड़
सेलबीएसपी सहित अपने विभिन्न प्लांट में वर्ष 2011-12 से 2013-14 तक मेंटेनेंस सेफ्टी पर 6165 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। साथ ही हादसे को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन द्वारा सुरक्षा प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराए जाने, नियमित निरीक्षण सेफ्टी आडिट कराए जाने का प्रबंधन ने दावा किया है।
बीएसपी में दो साल में हुए प्रमुख हादसे
हादसों में मंेटेनेंस सुरक्षा की अनदेखी आई थी सामने
{31 जनवरी 2013 को कोक ओवन में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत
{15 अप्रैल 2013 को ऑक्सीजन प्लांट-2 में एक मृत, कुछ घायल।
{5 मार्च 2013 को ओर हेंडलिंग प्लांट में एक की मौत
{9 मार्च 2013 को कोल केमिकल डिपार्टमेंट में एक मौत
{17-18 जुलाई 2013 की रात सिंटरिंग प्लांट-3 में हादस