पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी: हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद

बीएसपी: हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बीएसपी केवाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में अटेंडेंस रजिस्टर में ड्यूटी के लिए आने जाते समय हस्ताक्षर करने को लेकर कर्मियों के एक गुट टेक्नीशियन रामचरण साहू के साथ विवाद हो गया। रामचरण साहू का आरोप है कि जो कर्मी अटेंडेंस रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं कर रहे वे बाकी पर भी एेसा नहीं करने के लिए दबाव बना रहे हैं। बताया गया कि दो महीने पूर्व वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में वरिष्ठ अफसर द्वारा दबिश दिए जाने पर 45 में से 22 कर्मी ड्यूटी में नहीं मिले। पता करने पर जानकारी मिली की विभाग में ज्यादातर कर्मी एक से दो घंटे देरी से ड्यूटी आते है और जल्दी लौट जाते हैं।

इस पर संबंधित अफसर डीजीएम इंचार्ज पीके तैलंग को जानकारी दी। उन्होंने जीएम को जानकारी देने के बाद कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे ड्यूटी आने पर अटेंडेंस रजिस्टर में साइन करें। ड्यूटी समाप्त होने पर लौटते समय भी वे रजिस्टर में हस्ताक्षर करें। ताकि आने-जाने का वास्तविक समय पता चल सके। बताया गया कि इस फरमान का विभाग के केवल 15 कर्मी ही पालन कर रहे हैं। बाकी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होते रहता है। मामला विभागीय अधिकारियों तक पहुंच चुका है।