ख्रीस्त जन्मोत्सव झांकी कल
भिलाई|सेक्टर-6 स्थितसंत जोसफ काथलिक चर्च का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत 14 दिसंबर को ख्रीस्त जन्मोत्सव झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी सेक्टर-1 के सेंट्रल एवेन्यु से शुरू होगी। जो सेक्टर-9 हास्पिटल के मैदान में क्रिसमस संदेश के साथ समाप्त होगी। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर 2014 से 30 सितंबर 2015 तक स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है।