- Hindi News
- बीएसपी के मैनेजमेंट सिस्टम का एक ही कंपनी करेगी ऑडिट
बीएसपी के मैनेजमेंट सिस्टम का एक ही कंपनी करेगी ऑडिट
भिलाई| बीएसपीके मैनेजमेंट सिस्टम को अब एक ही कंपनी डीएनवी द्वारा ऑडिट किया जा रहा है। इसका मकसद संयंत्र के सभी एकीकृत सर्टिफाइड प्रबंधन प्रणालियों को प्रमाणित करना है। अब-तक बीएसपी में 9 अलग-अलग मैनेजमेंट सिस्टम थे। क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत वर्क्स, पर्सनल, टाउनशिप, एचआरडी, पर्यावरण, ईएमएस, दल्ली मैकेनाइज्ड, ओएचएसएमएस एसएएमएस शामिल है। सिस्टम का प्रमाणीकरण तीन एजेंसियों एलआरक्यूए, बीआईएस डीएनवी द्वारा किया जा रहा था। प्रबंधन ने सभी 9 सिस्टम प्रमाणित करने का काम एक ही एजेंसी डीएनवी को दे दिया है। एजेंसी अप्रैल एवं मई में स्टेज-1 एवं स्टेज-2 सर्टिफिकेशन के लिए ऑडिट किया गया और बीएसपी के लिए आईएमएस के सर्टिफिकेट जारी किया गया जो जून, 2014 से जून, 2017 तक के लिए वैध घोषित किया गया है।
बीएसपीपहला प्लांट : एकीकृतमैनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस) सर्टिफिकेट को अर्जित करने वाला बीएसपी सेल का पहला संयंत्र एवं देश के चुनिन्दा कॉरपोरेट घरानों में से एक होने का गौरव हासिल किया है।