टेनिस बॉल क्रिकेट कल से
भिलाई| उड़ानसंघर्ष समिति द्वारा सेक्टर-3 बीआईटी ग्राउंड में यूएसएस कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 14 से 21 दिसंबर तक होगा। प्रतियोगिता बाल शिक्षा, कला एवं खेल को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित की गई है। विजेता को 21 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। उद्घाटन मैच पार्षद इलेवन और एनजीओ इलेवन के मध्य खेला जाएगा। जानकारी समिति के अध्यक्ष राधवन उन्नीकृष्ण सचिव ओमप्रकाश चौधरी ने दी।