- Hindi News
- भिलाई 3 में एसडीओ कार्यालय खुला, मिलेगी राहत
भिलाई-3 में एसडीओ कार्यालय खुला, मिलेगी राहत
भिलाई-3में बस स्टैंड के पास एसडीओ (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ) का कार्यालय खुल गया है। एसडीओ सौम्या चौरसिया ने इसका उद्घाटन किया। लोगों की मांग थी कि एसडीओ सप्ताह में कम से कम दिन भिलाई-3 में बैठें।
लोगों की सुविधा के लिए भिलाई-3 उप तहसील कार्यालय को भी एसडीओ कार्यालय के पास स्थानांतरित किया गया है। उद्घाटन अवसर पर पालिका के सीएमओ केडी चंद्राकर,नायब तहसीलदार ओंकार द्विवेदी, ईई आरके चंद्राकर, एई सतीश चंद्राकर वहां आसपास के लोग मौजूद थे। उन्होंने इसके लिए आभार माना है।