चंद्रशेखर बने शहर अध्यक्ष
चंद्रशेखर बने शहर अध्यक्ष
भिलाई|अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारसंगठन वाईडीसी द्वारा चंद्रशेखर शर्मा को भिलाई शहर के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर दुर्ग संभाग के अध्यक्ष सरस बर्मन ने अपनी सहमति दे दी है। दीदी बैंक समूह की अपर्णा मजूमदार, विधिक सलाहकार सुदेश पेटे, योगेश ठाकुर, भानू प्रताप देशमुख, अशोक लोखंडे, पंकज राठौर आदि ने चंद्रशेखर के शहर अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी स्टेट आफिस इंचार्ज योगेश ठाकुर ने दी।